नवलगढ़ में स्व. राजेश पायलट की जयंती मनाई गई
नवलगढ़ में स्व. राजेश पायलट की जयंती मनाई गई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे में गंगामाई मंदिर के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष लोकेश जाँगिड़, आरिफ चौहान, प्रदीप शर्मा, मनीष मीणा, विष्णु शर्मा, वशीम तगाला, सुनील गुर्जर, शीशराम ढाका, जुनेद तगाला, आरिफ सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने स्व. राजेश पायलट के जीवन, उनके संघर्ष और किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033526


