[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोंक छिलरी स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षिक सामग्री वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

टोंक छिलरी स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षिक सामग्री वितरण

टोंक छिलरी स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षिक सामग्री वितरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : जिले के टोंक छिलरी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को गांव के भामाशाह सुरेन्द्र मूंड पुत्र विद्याधर मूंड द्वारा स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की उपस्थिति में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय की संस्था प्रधान संजू नेहरा ने अपने दिवंगत पति वीरेंद्र सिंह सोहू की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री भी वितरित की।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में अनुशासन के साथ एकरूपता लाने तथा सर्दी से बचाव के उद्देश्य से स्वेटर वितरण की योजना बनाई गई थी। जिसके लिए सुरेन्द्र मूंड से सहयोग का आग्रह किया गया। सुरेन्द्र मूंड ने कहा कि विद्यालय को भविष्य में भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वे सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ग्रामवासी सांवरमल सैनी, करणी राम महला, उप प्रधानाचार्या मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, हरिश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक महावीर प्रसाद सैनी, सतीश कुमार पालीवाल, रामलखन सैनी, अध्यापक जीवनराम, रमेशचंद्र, अमन कुमार, ओम छापोला, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कनिष्ठ सहायक अभिषेक तथा पंचायत सहायक सुमन शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिवार ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा और समाज सेवा की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर वीरेंद्र सिंह सोहू को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles