[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब ब्रांड के नकली होलोग्राम-ढक्कन बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार:20 जनवरी को छापेमारी के बाद से था फरार; हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर तक फैला था नेटवर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शराब ब्रांड के नकली होलोग्राम-ढक्कन बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार:20 जनवरी को छापेमारी के बाद से था फरार; हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर तक फैला था नेटवर्क

शराब ब्रांड के नकली होलोग्राम-ढक्कन बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार:20 जनवरी को छापेमारी के बाद से था फरार; हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर तक फैला था नेटवर्क

झुंझुनूं : शराब ब्रांड्स के होलोग्राम और ढक्कन बनाकर नकली शराब का कारोबार करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफ को झुंझुनूं आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 20 फरवरी को पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें वह भाग निकला था। नकली शराब के अवैध कारोबार का यह नेटवर्क हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर तक फैला था।

जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी ने बताया-झुंझुनूं जिले में अवैध और नकली शराब के काले कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने मुकुंदगढ़-डूंडलोद क्षेत्र में नकली होलोग्राम और ढक्कन बनाने के मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफ को मंगलवार (10 फरवरी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरार चल रहा था।

पूछताछ में आरोपी मोहम्मद शरीफ ने स्वीकार किया कि वह न केवल झुंझुनूं, बल्कि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जैसे सीमावर्ती जिलों में भी नकली ढक्कन, लेबल और बोतलें सप्लाई करता था। इस खुलासे के बाद अब विभाग इस गिरोह से जुड़े अन्य गुर्गों और खरीददारों की तलाश में जुट गया है।

यह था पूरा मामला

20 जनवरी 2026 को आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी के नेतृत्व में डीएसपी लक्ष्मी नारायण सैनी, नवलगढ़ सीआई यशवंत सिंह राठौड़ और अन्य अधिकारियों ने मोहम्मद शरीफ पुत्र निमाजुद्दीन के घर पर दबिश दी थी।

उस समय मौके से विभाग को भारी मात्रा में अवैध सामग्री मिली थी, जिसमें 10 से अधिक नामी ब्रांडों के नकली ढक्कन, हजारों की संख्या में नकली होलोग्राम, ब्रांडेड शराब की खाली बोतलें और लेबल थे। छापेमारी के दौरान आरोपी मोहम्मद शरीफ मौके से फरार होने में सफल रहा। इसके बाद विभाग ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की थी।

Related Articles