इस्लामपुर के अब्दुर्रहमान बने कांग्रेस के ओबीसी विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष
इस्लामपुर के अब्दुर्रहमान बने कांग्रेस के ओबीसी विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : हाल ही में कांग्रेस ओबीसी विभाग की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला कार्यकारिणी में इस्लामपुर के अब्दुर्रहमान तेली को ओबीसी विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। अब्दुर्रहमान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव के निर्देश पर संगठन महासचिव सागर मावर ने ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब्दुर्रहमान ने कहा कि पार्टी की ओर से मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। अब्दुर्रहमान को ओबीसी विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर रणजीत चंदेलिया, अहमद अली, इस्लाम तेली, असलम तंवर माखर, मुकेश मंडेर कालीपहाड़ी सहित कस्बे के गणमान्य लोगों ने बधाई देकर खुशी का इजहार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033305

