[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोवंश की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत:अंतिम संस्कार के बाद लोग एसडीएम ऑफिस पहुंचे, बेसहारा गोवंश से मुक्ति की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

गोवंश की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत:अंतिम संस्कार के बाद लोग एसडीएम ऑफिस पहुंचे, बेसहारा गोवंश से मुक्ति की मांग

गोवंश की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत:अंतिम संस्कार के बाद लोग एसडीएम ऑफिस पहुंचे, बेसहारा गोवंश से मुक्ति की मांग

रतनगढ़ : रतनगढ़ के वार्ड 14 में गोवंश की टक्कर से घायल हुए 85 वर्षीय बुजुर्ग अमरचंद दाधीच का सोमवार को जयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस घटना के बाद शहर के लोगों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई।

बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद लोगों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद लोगों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।

बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद लोग सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां समाज के लोगों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर को बेसहारा गोवंश से मुक्ति दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि शहर में बेसहारा गोवंश मौत का कारण बन रहे हैं और लोग आए दिन इनकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं या जान गंवा रहे हैं। लोगों ने मांग की कि नगर पालिका प्रशासन खुले घूम रहे नंदियों के लिए नंदीशाला या अन्यत्र उचित व्यवस्था करे।

ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि नगर पालिका द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, तो जन आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम की ओर से यह ज्ञापन तहसीलदार पूजा पारीक ने लिया। गौरतलब है कि यह घटना 4 फरवरी की शाम वार्ड 14 में नाइयों के मंदिर के पास हुई थी। अमरचंद दाधीच बाइक पर पीछे बैठकर जा रहे थे, तभी सड़क पर लड़ते हुए दो गोवंश बाइक से टकरा गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अमरचंद को पहले रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सीकर रेफर किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Related Articles