[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू : स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई पुलिस की कार, एसएचओ-कांस्टेबल घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूराजस्थानराज्य

चूरू : स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई पुलिस की कार, एसएचओ-कांस्टेबल घायल

चूरू के एनएच-52 पर गुरुवार रात दूधवाखारा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान काले शीशे वाली एक स्कॉर्पियो वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। स्कॉर्पियो ड्राइवर ने कार न रोकते हुए नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा।

चूरू : राजस्थान के चूरू में एक आरोपी का पीछा करते हुए पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, चूरू के एनएच-52 पर गुरुवार रात दूधवाखारा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान काले शीशे वाली एक स्कॉर्पियो वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। स्कॉर्पियो ड्राइवर ने कार न रोकते हुए नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। कार को भागता देख दूधवाखारा एसएचओ अलका बिश्नोई कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के साथ जीप से कार को पकड़ने निकल गए। इस दौरान अचानक एक मोड़ आ गया, पुलिस ने मोड़ पर ब्रेक लगाया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पास के दीवार से टकरा गई, जिस वजह से गाड़ी में बैठीं एसएचओ अलका और कांस्टेबल सुरेश घायल हो गए। घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया है।

घायलों की स्थिति देखने के लिए डीएसपी राजेंद्र बुरड़क मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22