[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘जात-पात की करो विदाई, सब बस हिन्दू भाई-भाई’ का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘जात-पात की करो विदाई, सब बस हिन्दू भाई-भाई’ का दिया संदेश

बाबा गणेशपुरी बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन, शोभायात्रा के साथ हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बाबा गणेशपुरी बस्ती में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन माधव मैरिज गार्डन, इंडाली रोड पर किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं हिन्दू समाज को एकजुट करने का संदेश देना रहा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि संत अभयनाथ, मुख्य वक्ता राजारामजी तथा अध्यक्षता घड़सीराम सैनी ने की। कार्यक्रम में पोकरमल सैनी, लोकेश मील, गुखलराम खीचड़, बीएल सावन एवं अरुणा सिहाग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शोभायात्रा से हुई शुरुआत

कार्यक्रम से पूर्व नर-नारायण मंदिर गोलाई मोड़ से डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद

सम्मेलन के दौरान विवाहित जोड़ों एवं बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं दीपशिखा कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।

एकता और संस्कारों पर दिया जोर

मुख्य वक्ता राजारामजी ने कविता के माध्यम से समाज को जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति के संस्कार देना आवश्यक है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर हिन्दू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। सम्मेलन से प्रेरित होकर तीन लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा स्वदेशी सामान के उपयोग का संकल्प लिया।

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों का सम्मान

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, धार्मिक सेवा, स्वरोजगार, संयुक्त परिवार परंपरा, अंगदान एवं अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले बस्ती के मातृशक्ति, प्रभुतजन एवं दुर्गावाहिनी सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रामसिंह बाहरठ ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विष्णु सैनी, अशोक कुमावत, अशोक प्रजापति, सुशील प्रजापति, किरण देवी, रामनिवास सैनी, अजय सैनी, लालचंद सैनी, सुनील जांगिड़, रोहन सैनी, विनोद जांगिड़, दीपक कुमावत, रविन्द्र सिंह, विनय कुमावत, संजय सैनी, हरि कुमावत, सुमन कुमावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles