पंचायती राज चुनाव को लेकर NSUI एक्शन मोड में
झुंझुनूं जिले की सातों विधानसभाओं में अध्यक्ष नियुक्त, संगठन को मिली मजबूती
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
झुंझुनूं :पंचायती राज चुनावों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। इसी क्रम में NSUI प्रदेश कार्यालय से झुंझुनूं जिले की सातों विधानसभाओं के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। झुंझुनूं जिले में यह पहला अवसर है जब NSUI ने सातों विधानसभाओं में अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
जारी सूची के अनुसार झुंझुनूं विधानसभा – जुबैर चौहान, मंडावा विधानसभा – साहिल सैय्यद, उदयपुरवाटी विधानसभा – सौरभ गुर्जर, सूरजगढ़ विधानसभा – विक्रम गुर्जर, पिलानी विधानसभा – तरुण सैनी, नवलगढ़ विधानसभा – जगवीर, खेतड़ी विधानसभा – अरुण कुमार बबेरवाल, इसके साथ ही जिला संगठन को मजबूत करते हुए जिला उपाध्यक्ष – वसीम अकरम, जिला सचिव – सुशील सिशोलिया को भी नियुक्त किया गया है।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
NSUI जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने बताया कि ये सभी नियुक्तियां आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि NSUI युवाओं की आवाज बनकर पंचायती राज चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033591


