[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंवा गांव में मनाया शहीद पुष्पेंद्र अवाना का शहादत दिवस:तिरंगा रैली निकाली, कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रंवा गांव में मनाया शहीद पुष्पेंद्र अवाना का शहादत दिवस:तिरंगा रैली निकाली, कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन

रंवा गांव में मनाया शहीद पुष्पेंद्र अवाना का शहादत दिवस:तिरंगा रैली निकाली, कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रंवा गांव में शहीद सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र अवाना का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी मोहरसिंह अवाना ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने शहीद पुष्पेंद्र अवाना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व, खेल मैदान से शहीद स्मारक स्थल तक एक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा -सीमा पर तैनात जवान हर मौसम में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, जिसके कारण देशवासी अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते हैं। शहादत दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें आठ सौ मीटर महिला दौड़, चार सौ व आठ सौ मीटर पुरुष दौड़ तथा सौ मीटर बुजुर्ग वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

इस दौरान शहीद के माता-पिता, नागरमल और किताब देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर, पूर्व उपप्रधान अमर सिंह गुर्जर, समाजसेवी बबलू अवाना, राजेंद्र, बंटी गुर्जर, दलीप भुकड़, उमेश स्वामी, देवेंद्र अवाना, विजेंद्र अवाना, सत्येंद्र अवाना, सुमेर कसाना, रामनिवास, केशर कैप्टन, बलवान, मुकेश चावड़ी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles