सिंघाना में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल:पैर के ऊपर से निकला पिछला टायर, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर
सिंघाना में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल:पैर के ऊपर से निकला पिछला टायर, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के बुहाना मोड़ पर शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक का पैर डंपर के टायर के नीचे आ गया। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पिछले टायर के नीचे आया पैर
जानकारी के अनुसार, जुझारपुर निवासी राजेंद्र अपनी बाइक से सिंघाना की ओर जा रहा था। बुहाना मोड़ पर सामने से आ रहे एक डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और उसका पैर डंपर के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल राजेंद्र को तुरंत एक निजी वाहन से सिंघाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया।
ड्राइवर की तलाश शुरू
घटना की सूचना मिलते ही सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष है। लोगों ने बुहाना मोड़ पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033802


