[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा का पांचवां दिन:: कृष्ण जन्म प्रसंग पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भागवत कथा में ‘नंद के आनंद भयो’ से झूमा पंडाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा का पांचवां दिन:: कृष्ण जन्म प्रसंग पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भागवत कथा में ‘नंद के आनंद भयो’ से झूमा पंडाल

नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा का पांचवां दिन:: कृष्ण जन्म प्रसंग पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भागवत कथा में ‘नंद के आनंद भयो’ से झूमा पंडाल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदीसिंह गांव के गोपीनाथ केशव गौशाला में गौ सेवा हेतु 10 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष में ग्रामवासियों के सहयोग से चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्म का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक पंडित सज्जन शास्त्री मण्डाणा वाले ने कहा कि जब कंस के अत्याचारों और पापों से पृथ्वी डोलने लगी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने माता देवकी के गर्भ से आठवीं संतान के रूप में अवतार लिया और कंस का वध कर अत्याचारों व पापों से मुक्ति दिलाई।उन्होंने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है तथा वही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।

कृष्ण जन्म के उल्लासपूर्ण अवसर पर ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ भजन से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और बच्चों को खिलौने वितरित किए गए। कृष्ण जन्मोत्सव की सजीव झांकी भी सजाई गई।मुख्य यजमान श्रीकांत केजरीवाल एवं स्वाती देवी, दुर्गा प्रसाद केजरीवाल एवं द्रोपती देवी ने विधिवत भागवत पूजन कराया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह शेखावत, नरेश केजरीवाल, अंजू देवी, योगेंद्र सिंह शेखावत, मिनल कंवर, राधे केजरीवाल, हिमांशी देवी, अंजू शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, डॉक्टर संदीप जांगिड़, कुलदीप शर्मा, त्रिपुरारी जांगिड़, रूप कंवर, छगन कंवर, सुमित्रा देवी सोनी, गुमान कंवर, चंदा कंवर, सोनू कंवर, तनु कंवर, स्वरूप कंवर, विमला कंवर, सरोज कंवर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

Related Articles