[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी का पांच साल का कार्यकाल पूर्ण, कर्मचारियों ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी का पांच साल का कार्यकाल पूर्ण, कर्मचारियों ने किया स्वागत

सामूहिक प्रयासों से खेतड़ी को मिली विकास की नई दिशा,सीमा विस्तार, उद्यान विकास, सड़क-सीवरेज और रोशनी व्यवस्था से खेतड़ी का बदला शहरी स्वरूप:गीता सैनी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : नगर पालिका खेतड़ी की चेयरमैन गीता सैनी का पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर पालिका परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने चेयरमैन गीता सैनी का स्वागत किया।चेयरमैन गीता सैनी ने संतोष और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यकाल सामूहिक सहयोग, समन्वय और टीमवर्क का परिणाम रहा। उन्होंने कहा कि यह अवधि केवल ईंट-पत्थरों के निर्माण तक सीमित नहीं रही, बल्कि खेतड़ी के भविष्य की मजबूत नींव रखने का अवसर बनी।अपने कार्यकाल में सहयोग देने वाले पार्षद साथियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सभी के वैचारिक सहयोग से नगर विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सका। नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण से खेतड़ी को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित नगर बनाने का संकल्प पूरा हुआ।

उन्होंने मीडिया और पत्रकारों की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि सकारात्मक आलोचना से सुधार का अवसर मिला, जिससे कार्यों की गुणवत्ता बेहतर हुई। साथ ही खेतड़ी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से सेवा का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में नगर पालिका सीमा विस्तार को महत्वपूर्ण बताया गया, जिससे नए क्षेत्रों को शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा और नियोजित विकास को गति मिलेगी। महात्मा ज्योतिराव फुले स्मृति उद्यान को एक सुंदर और हराभरा स्वरूप दिया गया, जो आज शहरवासियों के लिए पिकनिक, सुकून और सामाजिक मेलजोल का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

पर्यटन विकास के तहत खेतड़ी के ऐतिहासिक किलों और विरासत स्थलों को पहचान दिलाने के प्रयास किए गए। वहीं आधारभूत सुविधाओं के अंतर्गत सीवरेज लाइन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, सीसी सड़कों का निर्माण तथा स्ट्रीट लाइटों के आधुनिकीकरण से शहर की व्यवस्था और सुरक्षा में सुधार हुआ।इस अवसर पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने भी चेयरमैन गीता सैनी के कार्यकाल को खेतड़ी के विकास का अहम कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में विकास की स्पष्ट दिशा देखने को मिली और योजनाएं कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर उतरीं। महात्मा ज्योतिराव फुले स्मृति उद्यान को उन्होंने एक दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इससे शहर की पहचान मजबूत हुई है और नागरिक सुविधाओं में गुणात्मक सुधार आया है।

उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ होने और सार्वजनिक स्थलों के विकास से खेतड़ी अब एक बेहतर नगर के रूप में आगे बढ़ रहा है। व्यापार मंडल भविष्य में भी नगर विकास में सकारात्मक सहयोग देता रहेगा।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि लीलाधर सैनी, पार्षद हर्मेन्द्र चनानिया, नगेन्द्र सोढा, मोहनलाल राजोरिया सहित अन्य पार्षद तथा नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।चेयरमैन गीता सैनी ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और सीमा विस्तार के बाद खेतड़ी भविष्य में और तेज गति से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे भी खेतड़ी की उन्नति और खुशहाली के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles