[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में विवेकानंद कप सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ: उद्घाटन मैच में प्रेस क्लब खेतड़ी ने श्री श्याम एसोसिएशन को 34 रनों से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में विवेकानंद कप सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ: उद्घाटन मैच में प्रेस क्लब खेतड़ी ने श्री श्याम एसोसिएशन को 34 रनों से हराया

खेतड़ी में विवेकानंद कप सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ: उद्घाटन मैच में प्रेस क्लब खेतड़ी ने श्री श्याम एसोसिएशन को 34 रनों से हराया

खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में शुक्रवार को विवेकानंद कप सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भामाशाह एवं समाजसेवी मनोज कुमार घुमरिया रहे। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन समाजसेवी मनोज घुमरिया ने फीता काटकर एवं गेंद खेलकर किया। आयोजकों की ओर से आगंतुक अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच प्रेस क्लब खेतड़ी और श्री श्याम एसोसिएशन के बीच खेला गया। प्रेस क्लब खेतड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री श्याम एसोसिएशन की टीम 90 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार प्रेस क्लब खेतड़ी ने उद्घाटन मुकाबला 34 रनों से जीतकर प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मनोज घुमरिया ने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह जीवन के मूल्यों और सिद्धांतों को भी सिखाता है। यह खेल टीम वर्क, अनुशासन, निष्ठा और आपसी सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और खेल के माध्यम से एकता व भाईचारे का संदेश समाज तक पहुंचाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने खेल के प्रति ईमानदार रहने, अनुशासन बनाए रखने और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने का आह्वान किया।

आयोजकों ने बताया कि विवेकानंद कप सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं, जिससे आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को 71 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता के आयोजक महेश सैनी एवं अनिल सैनी ने सभी आगंतुक अतिथियों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सुरेन्द्र फौजी, हर्मेन्द्र चनानिया, राजेश जलन्द्रा, बलबीर छापोला, मनीष घुमरिया, सुशील मीणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles