प्राइवेट स्कूल में पेट्रोल फेंककर लगाई आग:अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात; मैनेजर ने दर्ज कराई FIR
प्राइवेट स्कूल में पेट्रोल फेंककर लगाई आग:अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात; मैनेजर ने दर्ज कराई FIR
झुंझुनूं : झुंझुनूं में अज्ञात बाइक सवार युवकों ने स्कूल में पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। घटना शहर के मोदी रोड स्थित जाट बोर्डिंग के पास स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार रात हुई थी। आग लगाने की घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में नकाबपोश युवक पहले ज्वलनशील पदार्थ अंदर फेंकता है फिर आग लगा देता है।

बाइक पर आए थे दो युवक
कोतवाली थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 4 फरवरी 2026 की रात करीब 09:54 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए थे। दोनों बदमाशों ने अपने मुंह ढके हुए थे। उन्होंने स्कूल के मुख्य द्वार के पास पहुंचकर बोतल में भरा पेट्रोल या तारपीन जैसा ज्वलनशील पदार्थ गेट के ऊपर से अंदर फेंका और आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
स्कूल मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर
इस घटना को लेकर विद्यालय के मैनेजर विवेक शर्मा (पुत्र सज्जन कुमार शर्मा) ने शुक्रवार, 6 फरवरी को कोतवाली थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की है। विवेक शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने किसी गहरी साजिश के तहत इस आगजनी को अंजाम दिया है, जिससे विद्यालय संपत्ति को नुकसान पहुँच सकता था। उन्होंने पुलिस से षड्यंत्रकारियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की बाइक व कद-काठी के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033392


