[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : 4 साल की बच्ची दस्तयाब, अपहरणकर्ता महिला भी गिरफ्तार:115 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 100 से अधिक पुलिस जवान लगे थे तलाश मे, अफसाना जोहड़ से महिला गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : 4 साल की बच्ची दस्तयाब, अपहरणकर्ता महिला भी गिरफ्तार:115 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 100 से अधिक पुलिस जवान लगे थे तलाश मे, अफसाना जोहड़ से महिला गिरफ्तार

4 साल की बच्ची दस्तयाब, अपहरणकर्ता महिला भी गिरफ्तार:115 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 100 से अधिक पुलिस जवान लगे थे तलाश मे, अफसाना जोहड़ से महिला गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : अपहरण की गई 4 साल की बच्ची को पुलिस काफी प्रयासों के बाद दस्तयाब कर लिया। रात को बच्ची के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जिले में नकाबंदी करवाई। 115 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले। 100 से अधिक पुलिस के जवान तलाश में लग गए। CCTV टीवी में बच्ची और महिला के नजर आने पर महिला की पहचान कर बच्ची को दस्तयाब कर लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

शहर में गुरुवार को दोपहर बाद डाइट के सामने झुग्गी बस्ती में रहने वाली चार साल की बच्ची गायब हो गई थी। अपहरण के मामले में पुलिस ने 7 से 8 घंटे में अपहरण करने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्ची को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने 115 के करीब सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाले तो पता चला कि डाइट के सामने से एक महिला बच्ची को ले जा रही है। लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस शहर के अफसाना जोहड़ पहुंची। जहां पर अफसाना जोहड़ निवासी मंजू पत्नी विजय सांसी के पास बच्ची मिली। पुलिस ने बच्ची को दस्तयाब कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

महिला बोली- मैं तो यूं ही ले गई आरोपी महिला पुलिस को बच्ची के अपहरण करने का कारण नहीं बता रही है। पुलिस की पूछताछ में महिला का कहना है कि वह तो बच्ची को यूं ही ले गई। पुलिस महिला से पूछताछ और आधार कार्ड समेत अन्य डिटेल खंगाल रही है।

सीकर – चूरू पुलिस को दी सूचना, चप्पे-चप्पे की तलाशी

थाना कोतवाली, सदर, महिला थाना व यातायात शाखा, पुलिस लाइन, लेडी पंट्रोलिंग की करीब सौ पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन पुलिसकर्मियों ने अफसाना जोहड, चूरू बाइपास, हवाई पटटी चौराहा, मंडावा मोड समेत पूरे शहर में डोर-टू- डोर, कच्ची बस्तियों आदि में बच्ची के फोटो लेकर जांच-पड़ताल की। एक टीम को अभय कमांड सेन्टर झुंझुनूं में सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए नियुक्त किया गया। टीम में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी रहे। वहीं, सीकर व चूरू पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

इनकी रही विशेष भूमिका बच्ची को दस्तयाब करने में कोतवाली थाने के एसआई आइसी मदनलाल, एएसआई मुलायमसिंह, राजपाल व कांस्टेबल प्रवीणकुमार की विशेष भूमिका रही। वहीं, टीम में महिला थानाधिकारी मुनेशी मीणा, सदर थानाधिकारी महेन्द्र कुमार, यातायात प्रभारी धर्मेंद्र मीणा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad