पैरा थ्रोबॉल नेशनल फेडरेशन कप 2026 का भव्य समापन
सिंघानिया विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयूब खान
पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी में पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित पैरा थ्रोबॉल नेशनल फेडरेशन कप 2026 सह ट्रायल चयन (द्वितीय एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026 हेतु) का तीन दिवसीय आयोजन भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। समापन समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा पौधरोपण के साथ की गई, इसके पश्चात सभी अतिथियों को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर के आयोजन पर झुंझुनूं को मिला गौरव
समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने कहा कि झुंझुनूं जिले की धरती पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर का पैरा खेल आयोजन होना गर्व की बात है। यहां से चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण यहां तक पहुंचना है, क्योंकि सभी पैरा खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की शुभकामनाएं दीं।

पैरा खिलाड़ी सामान्य से अधिक सक्षम : प्रो. जस्सल
विश्वविद्यालय के कैंपस डायरेक्टर प्रो. पी.एस. जस्सल ने स्वागत भाषण में कहा कि दिव्यांगजन जो कर सकते हैं, वह सामान्य लोगों से कहीं अधिक होता है। बीते तीन दिनों में यह मंच खिलाड़ियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति का साक्षी बना।
सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र : जयपाल सिंह
विशेष अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जयपाल सिंह ने कहा कि विजेता कोई भी हो, राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस मंच के लिए सिंघानिया परिवार का आभार जताया।
दिव्यांगता इरादों में नहीं होनी चाहिए : कमलेश सैनी
अति विशिष्ट अतिथि कमलेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका नारनौल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि “दिव्यांगता शरीर में नहीं, इरादों में होती है।” उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की गई। एनडीएसआईएस विद्यालय के विद्यार्थियों ने पैरा खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही कालबेलिया एवं हरियाणवी नृत्य, तथा सिंघानिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ‘अनेकता में एकता’ विषय पर देश के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता परिणाम
पुरुष वर्ग : प्रथम – आंध्र प्रदेश, द्वितीय – तेलंगाना, तृतीय – हरियाणा, महिला वर्ग : प्रथम – झारखंड, द्वितीय – राजस्थान, तृतीय – तेलंगाना व व्यक्तिगत पुरस्कार : सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) – बी. पवन कुमार (आंध्र प्रदेश), सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) – महिमा कुमारी (झारखंड)।
विजेताओं को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि डॉ. संदीप नेहरा, निदेशक, नोबल एजुकेशन ग्रुप, देओलवास ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए। पैरा थ्रोबॉल सोसाइटी राजस्थान की ओर से इस सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।
कई गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से नरेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सहित विकास दरोटा, अजय सैनी, शीला कुमारी, विक्रम सिंह, विजय शर्मा, कृष्णा कुमारी, सुमन योगी, सीताराम शर्मा, देशराज शर्मा, कमल यादव, प्रदीप यादव सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी प्रायोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में सिंघानिया संस्थान परिवार की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय बना दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

