[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

15 फरवरी को निकलेगी विराट शिव कलश यात्रा, होगा विराट हिंदू सम्मेलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

15 फरवरी को निकलेगी विराट शिव कलश यात्रा, होगा विराट हिंदू सम्मेलन

15 फरवरी को निकलेगी विराट शिव कलश यात्रा, होगा विराट हिंदू सम्मेलन

चिड़ावा : चिड़ावा नगर की परमहंस बस्ती में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को शिव कलश यात्रा एवं विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन टीबड़ा गेस्ट हाउस में सम्पन्न होगा।

आयोजन समिति के संयोजक प्रदीप मोदी ने बताया कि चोरासिया के मंदिर में वाणीभूषण प्रभुशरण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका को आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 12:30 बजे श्री श्याम मंदिर गेस्ट हाउस से टीबड़ा गेस्ट हाउस तक विशाल शिव कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे टीबड़ा गेस्ट हाउस में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित गणमान्यजन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में आयोजन समिति अध्यक्ष दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका, पूर्व पार्षद मनोहर लाल जांगिड़, कांति प्रसाद हलवाई, सचिव रामनिवास वर्मा, राकेश वेद, प्रवीण वर्मा, डॉ. श्यामलाल, कुलदीप कटारिया, मूलचंद शर्मा, अटल सिंह डॉगी, उपाध्यक्ष राजकुमार जिसपाल, अशोक कुमार व्यास, डॉ. अनिल अनमोल, दिनेश बजाज, बनवारी लाल विद्यार्थी, महेंद्र कुमार नायक, सुनील नायक, चंद्रपाल सिंह, अमित वर्मा, अभिषेक बजाज, रमेश कुमार शर्मा, संजय वर्मा माइकल, राजकुमार मोदी, रंजीत सेन, नरेंद्र कुमार, आर्यन, विनोद चौरसिया, रामनिवास सैनी, रोहतास, राधेश्याम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker