एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का औचक निरीक्षण, मुकुंदगढ़ थाने में मचा हड़कंप
अपराध नियंत्रण से लेकर महिला सुरक्षा तक दिए सख्त निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) ने मंगलवार को पुलिस थाना मुकुंदगढ़ का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने से थाना परिसर में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, एचएम कार्यालय, मालखाना, महिला डेस्क, बैरिक, हवालात व मैस सहित विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया और रिकॉर्ड की जांच की।
पुलिस अधीक्षक ने थाने में पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने, सभी कार्यों को कुशलतापूर्वक संपादित करने, अधिकारी व कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा अनुशासन बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।
एसपी उपाध्याय ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की शीघ्र जांच पूर्ण करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर जोर दिया। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई व पीड़ितों को त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों-जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार, जुआ, सट्टा, आबकारी व अवैध हथियार के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के सख्त पालन पर जोर देते हुए नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा कर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033184


