झुंझुनूं में बोलेरो-पिकअप की भिड़ंत:हादसे में बोलेरो चालक की मौत, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
झुंझुनूं में बोलेरो-पिकअप की भिड़ंत:हादसे में बोलेरो चालक की मौत, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
झुंझुनूं : झुंझुनूं-गुढ़ा स्टेट हाइवे पर सोमवार रात को सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना कोलसिया के मुन्ना वाली ढाणी, बड़ागांव के पास बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में हुई।
जानकारी के अनुसार, दोरासर निवासी राजवीर महला (28) पुत्र मंगलचंद अपनी बोलेरो से दोरासर से बड़ागांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के टायर टूटकर अलग हो गए।
गंभीर रूप से घायल राजवीर को तुरंत बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजवीर गांव में मुर्गी फार्म और खेती का काम करते थे और अविवाहित थे।
मृतक के भाई संजय महला ने गुढ़ागौड़जी थाने में पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और बोलेरो को टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033183


