सरदारशहर टांटिया बालिका स्कूल में 31 छात्राएं सम्मानित:स्कूल का वार्षिक उत्सव में प्रतिभावान छात्राओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
सरदारशहर टांटिया बालिका स्कूल में 31 छात्राएं सम्मानित:स्कूल का वार्षिक उत्सव में प्रतिभावान छात्राओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
सरदारशहर : सरदारशहर के राजकीय गिरधारी लाल शिवनारायण टांटिया बालिका स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की 31 छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार रिणवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान की।
कार्यक्रम में भाजपा सरदारशहर अध्यक्ष मुकेश भामा, पार्षद राकेश टाक, दीपक बैद और मोहन सिंह सहित कई अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। इन अतिथियों ने भी छात्राओं को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल विजय पारीक और वाइस प्रिंसिपल राजकुमार सैनी ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, हालिया विकास कार्यों और परीक्षा परिणामों की जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033604


