[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय में नेशनल पैराथ्रोबॉल फेडरेशन कप 2026 का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय में नेशनल पैराथ्रोबॉल फेडरेशन कप 2026 का आयोजन

3 से 5 फरवरी तक देशभर के दिव्यांग खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अयूब खान 

पचेरी कलां : राजस्थान के पचेरी बड़ी स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय में 3 से 5 फरवरी 2026 तक नेशनल पैराथ्रोबॉल फेडरेशन कप 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर से आए दिव्यांग खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे खेल के माध्यम से अपनी क्षमताओं को निखार सकें और समाज में प्रेरणा बन सकें।

नेशनल पैराथ्रोबॉल फेडरेशन कप 2026 का आयोजन पैराथ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञों के साथ-साथ समाज के प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी।

आयोजकों ने सभी गणमान्य अतिथियों, खेल प्रेमियों एवं आमजन से अपील की है कि वे इस आयोजन में सहभागिता कर दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। उनकी उपस्थिति से यह आयोजन और भी गरिमामय एवं प्रेरणादायक बनेगा।

Related Articles