उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी को पुनः उपखंड बनाने की मांग
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी को पुनः उपखंड (एसडीएम) क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा ने अभिभाषक संघ उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के नागरिकों को दीवानी एवं आपराधिक मामलों के लिए झुंझुनूं जाना पड़ता है, जिससे आमजन को समय, धन और संसाधनों की अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अभिभाषक संघ ने उल्लेख किया कि गुढ़ागौड़जी तहसील का आपराधिक क्षेत्राधिकार परंपरागत रूप से उदयपुरवाटी से जुड़ा रहा है। साथ ही दोनों क्षेत्र एक ही विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में जनहित एवं प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए उपखंड स्तर पर ही राजस्व और न्यायिक मामलों का निस्तारण किया जाना आवश्यक है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में नीमकाथाना जिले का गठन कर बाद में निरस्त किया गया तथा गुढ़ा गौड़जी तहसील को पुनः बहाल किया गया। इसी क्रम में उदयपुरवाटी अथवा गुढ़ागौड़जी को पुनः उपखंड का दर्जा दिया जाना जनहित में आवश्यक है।
इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उपखंड स्थापना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033322
