[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं से सांवरिया सेठ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं से सांवरिया सेठ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

झुंझुनूं से सांवरिया सेठ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

झुंझुनूं : श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झुंझुनूं से मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सांवरिया सेठ (मंडफिया) के लिए राजस्थान रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू की गई। बस सेवा का शुभारंभ गुरु देव 1008 लक्ष्मणदास महाराज ने हरि झंडी दिखाकर किया।

सीधी बस सेवा शुरू होने से झुंझुनूं व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। अब श्रद्धालुओं को बार-बार वाहन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर झुंझुनूं डिपो के प्रबंधक गिरिराज स्वामी को नई बस सेवा शुरू होने पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। बस सेवा के शुभारंभ पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker