सिंघाना में हिंदू सम्मेलन का आयोजन:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश
सिंघाना में हिंदू सम्मेलन का आयोजन:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के रविंद्र एकेडमी खेल मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सिंघाना कस्बे के सात स्थानों से कलश यात्रा निकाली, जो धर्म सम्मेलन स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खातोली धाम आश्रम के महंत नवरत्न गिरी महाराज थे, जबकि अध्यक्षता विक्की हिंदू ने की।
मुख्य अतिथि नवरत्न गिरी महाराज ने कहा कि महापुरुषों ने सनातन धर्म के माध्यम से विश्व में भारत का परचम लहराया था। उन्होंने बताया कि देश के ऋषि-मुनियों के ज्ञान और परिश्रम से भारत की एक विशिष्ट पहचान बनी।
कस्बे में निकाली गई कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट संजय सुरोलिया, संदीप शास्त्री, गौरव, मोहनलाल गुप्ता, जेपी भारद्वाज, डॉ. संदीप गुर्जर, बृजेश जांगिड़, वर्षा सोमरा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, मुकेश सैनी, बालकिशन सोमरा, विक्रम सिंह, दाताराम भाटी, सुनील फिटकरी, राजेश राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019299


