[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में समाज कल्याण भवन की चारदीवारी का लोकार्पण:भामाशाह के सहयोग से हुआ निर्माण, ग्रामीणों ने जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

काजड़ा में समाज कल्याण भवन की चारदीवारी का लोकार्पण:भामाशाह के सहयोग से हुआ निर्माण, ग्रामीणों ने जताया आभार

काजड़ा में समाज कल्याण भवन की चारदीवारी का लोकार्पण:भामाशाह के सहयोग से हुआ निर्माण, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : पिलानी के काजड़ा के वार्ड नंबर चार स्थित इंदिरा कॉलोनी में समाज कल्याण भवन की चारदीवारी का लोकार्पण रविवार को किया गया। इस चारदीवारी का निर्माण भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में करवाया है। इसमें कौशल काजड़िया ने अपने दादा-दादी स्वर्गीय श्यामसुंदर काजड़िया और मैना देवी काजड़िया की स्मृति में भी योगदान दिया।

लोकार्पण कार्यक्रम ग्राम पंचायत काजड़ा की प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर प्रशासक मंजू तंवर ने भामाशाह प्रवीण काजड़िया, रचना काजड़िया और कौशल काजड़िया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम काजड़ा भामाशाहों और बुद्धिजीवियों की भूमि रही है। उनके सरपंच कार्यकाल के दौरान भी भामाशाहों द्वारा अनेक जनहित कार्य कराए गए, जिसके लिए पंचायत वासी सदैव आभारी रहेंगे।

ग्रामीण कैलाश नागवान, भीम सिंह शेखावत, भगवती प्रसाद स्वामी, प्यारेलाल मिस्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी ने बताया कि भामाशाह प्रवीण काजड़िया ने पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण जनहित कार्य कराए हैं। इनमें प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार, गांव के सार्वजनिक पार्क का सौंदर्यीकरण, नाथजी का कुआं स्थित बाबा रूड़नाथ मंदिर एवं राजकीय प्राथमिक स्कूल के मध्य दीवार निर्माण, धमाणी जोहड़ी में पानी की टंकी का निर्माण तथा ग्राम भापर व ग्राम कुम्हारों का बास के नाम से एलईडी इलेक्ट्रिक बोर्ड लगवाने जैसे कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भामाशाह प्रवीण काजड़िया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अशोक कुमावत, नाहर सिंह शेखावत, अनिल जांगिड़, होशियार सिंह सिंगाठिया, विनोद सोनी, संदीप शेखावत, धीर सिंह नायक, लीलाधर सैनी, सुरेश नायक, किशन सिंह शेखावत, सुमेर सिंह शेखावत, योगेश मेघवाल, अशोक चोपड़ा, मुकेश स्वामी, जयलाल कुहाड़वासिया, आकाश स्वामी, मुकेश नायक, राजेंद्र नायक, पंकज मेघवाल, सत्यवीर सिंह उर्फ दान, धर्मेंद्र शेखावत, रवि शर्मा, राजेंद्र सैनी, योगेश स्वामी और सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles