उदयपुरवाटी में हिंदू सम्मेलन:भजनों की प्रस्तुति हुई, कलश यात्रा भी निकाली
उदयपुरवाटी में हिंदू सम्मेलन:भजनों की प्रस्तुति हुई, कलश यात्रा भी निकाली
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय भजन गायक प्रकाश माली ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन से पहले शहर में तीन स्थानों से कलश यात्रा भी निकाली गई।
सुबह प्राचीन केशवरायजी मंदिर, भूरीकूड़ी स्थित गायत्री प्रज्ञा मंदिर और शाकंभरी मार्ग स्थित ठाकुरजी मंदिर से सैकड़ों महिलाओं ने डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली। तीनों स्थानों से आई कलश यात्रा का संगम पुरानी मंडी में हुआ, जिसके बाद यह रैली के रूप में खेल मैदान पहुंची।

संत-महात्माओं और कलाकारों का किया सम्मान
सम्मेलन की शुरुआत हवन से हुई, जिसमें यजमानों ने देश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आहुतियां दीं। प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने राष्ट्र भक्ति और धार्मिक भजनों से समां बांधा। कार्यक्रम में आरएसएस के प्रचारक व प्रांत ग्राम विकास संयोजक सतीश कुमार ने उद्बोधन दिया। हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
हिंदू सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के संत महात्माओं और कलाकारों का सम्मान किया गया। गिरावड़ी गौशाला के महंत पूर्णानंद महाराज, सांवरिया सेठ मंदिर के महंत मनीष शरण शर्मा, ब्रह्माकुमारीज केंद्र की बहन सुनिता कुमारी, केशवरायजी मंदिर के पुजारी कृष्ण पाराशर, तिरुपति बालाजी मंदिर के महंत राम नारायण दास त्यागी, इंद्रपुरा के संत गोविंद दास महाराज, भजन गायक प्रकाश माली और राष्ट्रीय कवि हरीश हिंदुस्तानी को माला पहनाकर, शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
सम्मेलन में कैप्टेन छोटूसिंह शेखावत, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल, अग्रवाल समाज के राम वल्लभ खैराड़ी, कोलकाता प्रवासी संतोष शाह, अशोक शाह, कैलाश डंडीदार, प्रकाश सैनी रामसागर, राजेंद्र रिणवां, दलीप असवाल, कुबेर सिंह, ताराचंद मित्तल, विमलेश मिश्रा, आरएसएस के शंकरलाल सैनी, गंगाराम मौर्य, राजेंद्र सिंह शेखावत, मोहनसिंह शेखावत, ज्ञानसिंह शेखावत, अशोक सैनी बाबा, कमल खैराड़ी, श्रवण मारवाल, द्वारका प्रसाद जांगिड़, पूर्व पार्षद मुकेश सिंह, प्रदीप रिणवां, एसीबीईओ महेंद्र सैनी, प्रिंसीपल सुशील रामूका, पार्षद सीताराम जांगिड़, संदीप सोनी और दशरथ सिंह राव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019299


