चिड़ावा में ब्रास संस्थान ने मनाई रविदास जयंती:मंदिर परिसर को सजाया, जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान
चिड़ावा में ब्रास संस्थान ने मनाई रविदास जयंती:मंदिर परिसर को सजाया, जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 40 स्थित रविदास मंदिर में डॉ. भीमराव आंबेडकर आदर्श समाज संस्थान (ब्रास) के कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जयंती मनाई। यह समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। सभी अतिथियों ने संत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
संस्थान के सदस्य कुलदीप भगत ने बताया-जयंती समारोह मंदिर प्रांगण में महंत महेंद्र नाथ के सानिध्य में संपन्न हुआ। भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेश दहिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर रविदास मंदिर के पूरे परिसर को गुब्बारों से सजाया गया था। समारोह के दौरान, समस्त रविदास अनुयायियों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर सुनील मेहरा, बाबूलाल वर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), पवन भुकल, खेमचंद बरवड़, दिनेश महारानियां, दयानंद महारानियां, मंगेश भगत, विकास बुलानिया, मक्खन, विजय पाटिल, संजय सूनिया, कर्मवीर बुडाना, अजब सिंह, विजेंद्र सिंह, महेश महारानियां, मुकेश महारानियां, अरविंद भगत, अनिल मेहरा, लीलाधर महारानियां, बाबूलाल, विक्की महारानियां, रामू मेघवाल ओजटू, नवीन माहिच ओजटू, किशन लाल और निहार मेहरा सहित कई शहरवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019499


