उदयपुरवाटी में 235 मरीजों का निशुल्क चेकअप:35 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित, मुफ्त दवाईयां बांटी
उदयपुरवाटी में 235 मरीजों का निशुल्क चेकअप:35 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित, मुफ्त दवाईयां बांटी
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर में जयपुर स्टेट हाईवे स्थित ट्रिपल एस कॉम्प्लेक्स में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 235 मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया गया। इनमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया है। शिविर में आए मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।
शिविर में डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. तरुणिका, डॉ. विनय भारद्वाज, डॉ. महेश अग्रवाल और डॉ. महुआ रानी सहित कई चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और उन्हें उचित सलाह दी। शिविर के संयोजक पूनमचंद सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूनमचंद यादव, अभिषेक चौधरी, शहनाज, संजय शर्मा और बोजराज सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019448


