[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त:पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार, 75 कार्टून विस्फोटक बरामद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त:पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार, 75 कार्टून विस्फोटक बरामद

खंडेला में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त:पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार, 75 कार्टून विस्फोटक बरामद

खंडेला : खंडेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने टांका बस स्टैंड के पास एक पिकअप वाहन से 75 कार्टून विस्फोटक बरामद किए और चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डीएसटी और खंडेला पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान की। टीम ने टांका बस स्टैंड के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली, जिसमें अवैध विस्फोटक सामग्री मिली।

पुलिस ने मौके से विस्फोटक का अवैध परिवहन कर रहे युवक मुकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्यामगढ़ का निवासी बताया गया है। पुलिस ने विस्फोटक से भरी पिकअप को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मुकेश विस्फोटक सामग्री के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस अब जांच में जुटी है।

Related Articles