खंडेला में महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने की धमकी:डरा-धमकाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, पीड़िता ने दर्ज कराया मामला
खंडेला में महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने की धमकी:डरा-धमकाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, पीड़िता ने दर्ज कराया मामला
खंडेला : खंडेला थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी पर वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और फोन पर अश्लील बातें करने की धमकी देने का भी आरोप है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर खंडेला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे लगातार डरा-धमकाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस उत्पीड़न के कारण वो काफी समय से तनाव में थी। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019448


