[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतहेपुर के फदनपुरा में ठाकुरजी महाराज मंदिर की रखी नींव:ग्रामीण और संतो ने किया सहयोग, महिलाओं ने मंगल गीत गाए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतहेपुर के फदनपुरा में ठाकुरजी महाराज मंदिर की रखी नींव:ग्रामीण और संतो ने किया सहयोग, महिलाओं ने मंगल गीत गाए

फतहेपुर के फदनपुरा में ठाकुरजी महाराज मंदिर की रखी नींव:ग्रामीण और संतो ने किया सहयोग, महिलाओं ने मंगल गीत गाए

फतेहपुर : सीकर जिले के फतेहपुर स्थित फदनपुरा गांव में रविवार को ठाकुर जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर की नींव रखी गई। यह शिलान्यास ग्रामीणों के सहयोग से संतों द्वारा किया गया। समाजसेवी राजकुमारी राठी ने बताया-गांव के सभी निवासियों की यह गहरी आस्था और इच्छा थी कि गांव में ठाकुर जी महाराज का एक नया मंदिर बने। इसी भावना के साथ, सभी ग्रामीणों ने मिलकर इस कार्य में सहयोग किया। मंदिर की नींव संत श्री विजय नाथ जी महाराज के सानिध्य में रखी गई। इस अवसर पर संपूर्ण ग्रामवासी मौजूद थे। नींव रखने के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने मंगल गीत गाए, जिससे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बन गया।

Related Articles