राजास की कृष्ण गौशाला में लगी आग:गोवंश के लिए रखा 800 क्विंटल चारा जला, लाखों का नुकसान
राजास की कृष्ण गौशाला में लगी आग:गोवंश के लिए रखा 800 क्विंटल चारा जला, लाखों का नुकसान
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के राजास गांव स्थित श्री कृष्ण गौशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में गोवंश के लिए रखा लगभग 800 क्विंटल चारा (पराली) जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सरदारशहर से दो दमकलें बुलाईं। हालांकि आग की लपटें तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को इसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आग पर नियंत्रण पाने के लिए दो जेसीबी मशीनों की सहायता से मिट्टी भी डाली जा रही है। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी गोवंश या व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और कोई बड़ा हादसा टल गया। हालांकि गौशाला को चारे के रूप में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
ग्राम पंचायत के सरपंच परसराम सारण ने बताया कि प्रशासन को आग लगने की सूचना दे दी गई है। वहीं, रूपचंद सारण ने सरकार से नुकसान के मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल पर राजेंद्र सारण, बलराम, दौलतराम और बजरंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019504


