बड़वासी में श्री 1008 महापुरुष बाबा मंदिर के नवनिर्मित स्वागत द्वार का लोकार्पण
बड़वासी में श्री 1008 महापुरुष बाबा मंदिर के नवनिर्मित स्वागत द्वार का लोकार्पण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : ग्राम पंचायत बड़वासी स्थित श्री श्री 1008 महापुरुष बाबा के मंदिर में नवनिर्मित मुख्य स्वागत द्वार का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। यह स्वागत द्वार भामाशाह रामकुमार बोयल द्वारा अपनी माताजी स्व. श्रीमती घोटी देवी एवं पिताजी स्व. श्री नरसाराम बोयल की पुण्य स्मृति में निर्मित करवाया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम में डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का कार्य करता है तथा इससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को संस्कारों से जोड़ने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में समस्त बोयल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूर्व सरपंच एडवोकेट विजेंद्र सिंह दूत, पंचायत समिति सदस्य सुभीता सीगड़, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रकाश देवी, नवलगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी, भामाशाह सुरेंद्र कलवानियां, आरिफ चौहान, विजय वाल्मीकि, राजेंद्र भास्कर, सुरेश नेहरा, वसीम तगाला, राजेंद्र राठी सहित ग्राम पंचायत क्षेत्र के अनेक नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2019127


