शहीद की याद में चिकित्सा शिविर और सम्मान समारोह के साथ शहादत दिवस मनाया
शहीद सूबेदार मोहनलाल महला का 27वां शहादत दिवस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
डुमरा (नवलगढ़) : कारगिल सेक्टर में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सूबेदार मोहनलाल महला का 27वां शहादत दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 जनवरी को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। आयोजन खाशोली धाम, चूरू के महंत श्री श्री 108 श्री कैलाशी नवरत्न जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। शहीद सूबेदार मोहनलाल महला 31 जनवरी 1999 को कारगिल सेक्टर में वीरगति को प्राप्त हुए थे।

शहादत दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें करीब 450 मरीजों को निशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। साथ ही डुमरा के सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए गए। चिकित्सा शिविर में शहीद के पुत्र डॉ. जितेंद्र चौधरी, पुत्री डॉ. सुभीता सहित डॉ. सुमन महला, डॉ. विनोद, डॉ. सतवीर चाहर, डॉ. नवीन, डॉ. हरिओम एवं डॉ. विवेक ने सेवाएं दीं।

पूर्व सैनिक परिषद झुंझुनूं की ओर से रामनिवास डूडी व कैप्टन रामलाल साखनिया के नेतृत्व में वीरांगना रामप्यारी देवी का सम्मान किया गया तथा शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। खाशोली धाम के महंत श्री कैलाशी नवरत्न जी महाराज ने शहीद परिवार को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीईओ उमेद सिंह महला ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2019127


