[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम पंचायत पौंख में प्रशासक पर गबन का आरोप:शिकायत दर्ज, प्रशासक बोले- राजनीतिक कारणों से लगा रहे आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम पंचायत पौंख में प्रशासक पर गबन का आरोप:शिकायत दर्ज, प्रशासक बोले- राजनीतिक कारणों से लगा रहे आरोप

ग्राम पंचायत पौंख में प्रशासक पर गबन का आरोप:शिकायत दर्ज, प्रशासक बोले- राजनीतिक कारणों से लगा रहे आरोप

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत पौंख में 23.85 लाख रुपए के कथित गबन की शिकायत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से की गई है। शिकायत में प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी और बीडीओ पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता महेंद्र कुमार ने बिलों और भुगतान वाउचरों की प्रतियां के साथ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया कि 26 मार्च 2025 को आदेश जारी कर नगर पालिका पौंख को वापस ग्राम पंचायत बना दिया था। इन आदेशों के तहत नगर पालिकाओं के फंड को भी ग्राम पंचायत के फंड में समायोजित कर दिया गया था।

आरोप है कि प्रशासक ने फर्जी कोटेशन तैयार कर लगभग 23.85 लाख रुपए का गबन किया। नगर पालिका के दौरान कोटेशन से एक लाख रुपए तक खर्च करने के अधिकार होते थे। इसका फायदा उठाकर चेयरमैन और वर्तमान प्रशासक ने 23,85,858 रुपये के 25 कोटेशन तैयार किए।

राजनीतिक कारणों से लगा रहे आरोप – प्रशासक

वहीं जिस ग्राम पंचायत पौंख के प्रशासक कोमल शेरावत ने बताया – जिस समय नगर पालिका थी उस समय काम करवाया हुआ था, उसका भुगतान किया गया था। जीएसटी फर्म को ही नियमानुसार भुगतान किया गया था, लेकिन राजनीतिक कारणों से कुछ लोग झूठी शिकायतें कर रहे हैं।

Related Articles