[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आर्मी जवान पर तेजाब फेंकने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार:डेढ़ साल से फरार था; झुंझुनूं पुलिस ने घोषित किया था 5 हजार का इनाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

आर्मी जवान पर तेजाब फेंकने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार:डेढ़ साल से फरार था; झुंझुनूं पुलिस ने घोषित किया था 5 हजार का इनाम

आर्मी जवान पर तेजाब फेंकने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार:डेढ़ साल से फरार था; झुंझुनूं पुलिस ने घोषित किया था 5 हजार का इनाम

सूरजगढ़ : झुंझुनूं में सेना के जवान पर हुए खौफनाक एसिड(तेजाब) अटैक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। सूरजगढ़ थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दिनेश पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी खुशबू शर्मा को एसिड उपलब्ध कराया था। इसके बाद आरोपी महिला ने वारदात को अंजाम दिया। थानाधिकारी रणजीत सेवदा ने बताया कि आरोपी दिनेश को कोर्ट में पेश कर पीसी (पुलिस कस्टडी) रिमांड हासिल किया है। फिलहाल उससे तेजाब खरीदने के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

साइकिलिंग पर निकले थे, महिला ने रोक कर फेंका तेजाब

झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना इलाके के भापर गांव में 17 अगस्त 2024 को घटना हुई, जहां सुबह करीब 5 बजे साइकिलिंग पर निकले आर्मी जवान पर एक लड़की ने एसिड से अटैक कर दिया। हमले में जवान की एक आंख, चेहरा, सीना, हाथ-पैर झुलस गए। झुलसी हालत में जवान को झुंझुनूं से जयपुर रेफर किया गया।

कुम्हारों का बास निवासी पूर्णमल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उनका पोता अरुण कुमार भारतीय सेना में कार्यरत है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। सुबह करीब 4:45 बजे जब अरुण साइकिलिंग के लिए भापर रोड पर गया था, तभी उस पर ज्वलनशील पदार्थ (तेजाब) फेंक दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे अरुण ने अपने ताऊ को फोन कर सूचना दी। इसके बाद उसे तत्काल चिड़ावा और फिर झुंझुनूं ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया था।

खुशबू के बाद अब दिनेश गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से ठीक पहले अरुण के पास खुशबू शर्मा नाम की युवती के कई फोन आए थे। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी खुशबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, एसिड की व्यवस्था करने वाला मुख्य सूत्रधार फरार चल रहा था।

जांच में पता चला कि दिनेश कुमार (27) निवासी भापर ने ही खुशबू को तेजाब लाकर दिया था। इसके बाद खुशबू ने योजनाबद्ध तरीके से अरुण पर हमला किया। पुलिस ने दिनेश पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसके बाद उसे आज शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पीसी रिमांड पर भेजा गया।

पहले देखिए- घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें

घटना 17 अगस्त 2024 को घटना हुई थी, जिसमें गंभीर घायल जवान को स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल ले जाया गया था।
घटना 17 अगस्त 2024 को घटना हुई थी, जिसमें गंभीर घायल जवान को स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल ले जाया गया था।
एसिड अटैक होने से जवान अरुण कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनका बाद में मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज किया गया।
एसिड अटैक होने से जवान अरुण कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनका बाद में मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज किया गया।

Related Articles