धोलाखेड़ा में पशु चोरी पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित:एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन देकर त्वरित जांच की मांग
धोलाखेड़ा में पशु चोरी पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित:एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन देकर त्वरित जांच की मांग
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के धोलाखेड़ा गांव से दो सप्ताह पहले एक भैंस और एक बछड़ा चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा सही जांच न होने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस थाने और उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि 17 और 18 जनवरी की रात गांव के हीरालाल की एक भैंस और एक पाडा अज्ञात लोग चुराकर ले गए। उसी रात कुछ अन्य स्थानों से भी पशुओं की चोरी की घटनाएं हुई थीं।
ग्रामीणों ने अगले दिन उदयपुरवाटी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने पुलिस को संदिग्ध वाहन के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए, लेकिन दो सप्ताह बाद तक भी पुलिस उस वाहन को पकड़ नहीं सकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए पशु बरामद नहीं किए गए, तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ताराचंद, दीनदयाल सर्वा, मोतीराम, सुभाष चंद्र गुरावा, शीशराम, प्रकाश चंद, राजेश जोया, सुवालाल, मोहनलाल, सुल्तान सिंह, कुरड़ाराम, गोपाल राम, प्रहलाद और राजू स्वामी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2019222


