[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ASP बोले-हर साल एक्सीडेंट में 500-मौतें हो रहीं:ADM ने कहा- एक्सीडेंट के समय लोग वीडियो बनाने की बजाय पहले जान बचाने की कोशिश करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ASP बोले-हर साल एक्सीडेंट में 500-मौतें हो रहीं:ADM ने कहा- एक्सीडेंट के समय लोग वीडियो बनाने की बजाय पहले जान बचाने की कोशिश करें

सीकर में ASP बोले-हर साल एक्सीडेंट में 500-मौतें हो रहीं:ADM ने कहा- एक्सीडेंट के समय लोग वीडियो बनाने की बजाय पहले जान बचाने की कोशिश करें

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में नेशनल रोड सेफ्टी मंथ-2026 के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजागरण कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान के कार्यक्रम हुए। जिला परिषद सभागार में हुए कार्यक्रम में ADM रतन कुमार स्वामी और ASP डॉ. तेजपाल सिंह बतौर अतिथि मंचस्थ रहे। DTO ताराचंद बंजारा ने जनवरी महीने में सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमाें और जनजागरण अभियान से हुए बदलावों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना का संदेश दिया।

ADM रतन कुमार स्वामी ने कहा- समय के साथ एक्सीडेंट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई हादसे आजकल रील बनाने के चक्कर में हो रहे हैं। एक्सीडेंट के समय लोग वीडियो बनाने की बजाय पहले किसी की जान बचाने की कोशिश करें। एक्सीडेंट के बाद घायलों को 1 घंटे में अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। ये सब इसलिए ताकि पीड़ित का जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई जा सके।

एडिशनल एसपी और एडीएम ने टीचर्स को हेलमेट भेंटकर स्टूडेंट्स को रोड सेफ्टी रूल्स के लिए प्रेरित करने की बात कही
एडिशनल एसपी और एडीएम ने टीचर्स को हेलमेट भेंटकर स्टूडेंट्स को रोड सेफ्टी रूल्स के लिए प्रेरित करने की बात कही

ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि सीकर जिले में हर साल एक्सीडेंट में करीब 500 मौतें हो रहीं हैं। सबसे ज्यादा एक्सीडेंट कैजुअल्टी हैलमेट और सीट बैल्ट ना लगने के कारण हो रही हैं। तेज स्पीड और गलत साइड से ओवरटेक करना भी एक्सीडेंट्स का बड़ा कारण है। हम सबको रोड पर गाड़ियों और बाइक्स चलाते समय रोड सेफ्टी रूल्स का ध्यान रखना चाहिए।

जिला परिषद सभागार में रोड सेफ्टी मंथ के दौरान पोस्टर व चार्ट बनाओ प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला परिषद सभागार में रोड सेफ्टी मंथ के दौरान पोस्टर व चार्ट बनाओ प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी से जुड़ी प्रश्नोत्तरी, पोस्टर व चार्ट प्रतियोगिता में शामिल हुए जिलेभर के सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने टीचर्स को हैलमेट देकर रोड सेफ्टी के बारे में स्टूडेंट्स को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर एडिशनल CMHO डॉ. हर्षल चौधरी, PWD एसई जेपी यादव, DEO सुरेंद्र सिंह शेखावत, सिटी DSP संदीप सिंह, उद्योग नगर सीआई राजेश बुडानिया, संगीता जांगिड़, संगीता रुलानिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet