[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में स्कूली छात्रों को बताए कानूनी अधिकार:न्यायिक अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में स्कूली छात्रों को बताए कानूनी अधिकार:न्यायिक अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया जागरूक

श्रीमाधोपुर में स्कूली छात्रों को बताए कानूनी अधिकार:न्यायिक अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया जागरूक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा शनिवार को एक निजी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ये शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के निर्देशों पर तथा तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एडीजे गीता पाठक के मार्गदर्शन में हुआ।

शिविर में एसीजेएम-1 अनूप कुमार और न्यायिक मजिस्ट्रेट डेनिस बिश्नोई ने छात्रों को कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार व कर्तव्यों, शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट, मोबाइल व सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम, बाल सुधार गृह और ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बताया।

इसके अलावा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, किशोर न्याय अधिनियम 2015, कन्या भ्रूण हत्या, बालिका शिक्षा और नालसा व रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति के पैनल अधिवक्ता संजय कुमार शर्मा, अधिवक्ता रामकिशन सैनी, तालुका कर्मचारी बुद्धिप्रकाश सैनी, अधिकार मित्र राकेश कुमार व सुभाष, तथा प्रधानाचार्य महेश कुमार सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर में कुल 200 छात्रों ने भाग लिया।

Related Articles