[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का स्वागत:अखेपुरा टोल प्लाजा पर अभिनंदन, बोले- भाजपा में हर छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का स्वागत:अखेपुरा टोल प्लाजा पर अभिनंदन, बोले- भाजपा में हर छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का स्वागत:अखेपुरा टोल प्लाजा पर अभिनंदन, बोले- भाजपा में हर छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रानौली : जयपुर से सालासर बालाजी जाते समय राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का रानोली पलसाना क्षेत्र के अखेपुरा टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं, झंडों और नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगड़ी का स्वागत गाड़ी से उतरते ही किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर मंच तक पहुँचाया, जहाँ बड़ी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान टोल प्लाजा क्षेत्र कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से गूंज उठा।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, दातारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, इंदिरा चौधरी, ममता मीठारवाल, रूप सिंह शेखावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि सीकर जिले में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें अत्यंत सम्मान और स्नेह दिया। उन्होंने अखेपुरा टोल प्लाजा पर हुए भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

बगड़ी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को बराबर सम्मान मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles