[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम:विधायक पितराम काला ने कहा- केंद्र सरकार रोजगार खत्म कर रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम:विधायक पितराम काला ने कहा- केंद्र सरकार रोजगार खत्म कर रही

पिलानी में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम:विधायक पितराम काला ने कहा- केंद्र सरकार रोजगार खत्म कर रही

पिलानी : पिलानी में कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्याम मंदिर पिलानी में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक पितराम सिंह काला ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।

विधायक पितराम सिंह काला ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीब-विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए करोड़ों लोगों के लिए लाभकारी मनरेगा योजना को बंद करने का षड्यंत्र रचा है।

काला ने आगे कहा कि भाजपा सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर कर रही है, काम घटा रही है और मजदूरों के अधिकारों पर चोट कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान और मजदूर के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी ताकत से लड़ेगी। विधायक काला ने इस मुद्दे पर कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान किया।

कांग्रेस पदाधिकारियों का किया सम्मान

इस अवसर पर विधायक पितराम काला की उपस्थिति में नव नियुक्त प्रदेश महासचिव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राजकुमार राठी का सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. सुनील शर्मा सहित कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता और सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की शपथ ली।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में हीरालाल नायक, रोहिताश्व रणवा, प्रेम प्रकाश मोयल, प्रदीप झाझड़िया, रंजीत शेखावत, विनोद पूनिया, पुरुषोत्तम चेजारा, सुनील शर्मा, मनोज भास्कर, मुकेश रायला, बनवारी सैनी और राजू सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet