[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा में बाबा भैरू मेला, पहलवानों का दिखा दमखम:कुश्ती दंगल और कबड्डी प्रतियोगिता में गहली टीम विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा में बाबा भैरू मेला, पहलवानों का दिखा दमखम:कुश्ती दंगल और कबड्डी प्रतियोगिता में गहली टीम विजेता

बीलवा में बाबा भैरू मेला, पहलवानों का दिखा दमखम:कुश्ती दंगल और कबड्डी प्रतियोगिता में गहली टीम विजेता

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बीलवा में मंगलवार को बाबा भैरू जी मंदिर परिसर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुश्ती दंगल और कबड्डी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

महंत बरसी लाल ने बताया कि बाबा भैरू का वार्षिक मेला प्रतिवर्ष आयोजित होता है। इसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आकर बाबा की प्रतिमा के सामने माथा टेककर खुशहाली की कामना करते हैं। बीलवा, बांकोटी, खरखड़ा, टीलावाली, पाजी की ढाणी, नंगली, बडाऊ और रसूलपुर सहित आसपास के गांवों से हजारों महिला-पुरुषों ने मंदिर में धोक लगाई। मंदिर की मान्यता के अनुसार जात जडूले भी उतारे गए और गांव से आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा भोग भी लगाया गया।

मेले में लोक गायक पार्टियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूर्व रात्रि को मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोक गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।

मेला कमेटी की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा के पहलवानों ने भी भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले पहलवानों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गहली और बांकोटी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें गहली की टीम विजेता रही।

मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। इस अवसर पर सहीराम वर्मा, महावीर प्रसाद, एडवोकेट मुकेश पोषवाल, महेंद्र चावड़ा, रामनिवास हवलदार, रोशनलाल, रोहिताश लगरी, बंशीधर, रामनिवास, सुरेश जांगिड़, राजेंद्र चावड़ा, शिमभूदयाल, राकेश शर्मा और प्रवीण कुमार पोसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet