[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संयुक्त केंद्र दर्शन कार्यक्रम का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संयुक्त केंद्र दर्शन कार्यक्रम का आयोजन

संयुक्त केंद्र दर्शन कार्यक्रम का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती गांव गाजसर में संस्कार केंद्र चूरू के संचालित वीर तेजाजी सरस्वती संस्कार व विवेकानंद सरस्वती संस्कार केंद्र का संयुक्त केंद्र दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हरलाल सहारण तथा भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ ने किया केन्द्र दर्शन का अवलोकन किया।

विधायक ने चूरू के ओम कॉलोनी की भाट बस्ती में संचालित संत रविदास संस्कार केंद्र में टीन शेड लगवाने हेतु चार लाख रुपए देने की महत्वपूर्ण घोषणा की। कार्यक्रम में पराक्रम राठौड़ ने गाजसर में केंद्र के प्रभावी संचालन से प्रेरित होकर केन्द्र संचालन हेतु जमीन आवंटन की महत्वपूर्ण घोषणा की ।

कार्यक्रम में विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के संस्कार केंद्र प्रमुख महीपाल, आदर्श शिक्षण संस्थान, चूरू के व्यवस्थापक सुरेश कुमार सैनी, अध्यक्ष मदनलाल प्रजापत, जिला सचिव त्रिविक्रम अपूर्वा, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख ओमप्रकाश मील, संस्कार केंद्र संरक्षक श्रीकृष्ण सारस्वत, आदर्श विद्या मंदिर के पूर्व छात्र तथा संस्कार केंद्र संचालन के आर्थिक सहयोगी संजीव बुडानिया एवं कमल शर्मा, आदर्श शिक्षण संस्थान, चूरू के पूर्व व्यवस्थापक ओमप्रकाश गुंसाई, विद्यालय व्यवस्थापक सत्यनारायण सैनी, संकुल प्रमुख किशनलाल सैनी व सुशील कुमार, श्रीराम लुहार सहित सैकड़ो ग्रामवासी तथा विद्यालय के आचार्य/आचार्या मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों ने योग, गीत, शारीरिक प्रदर्शन सहित अनेको प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। केंद्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आदर्श विद्या मंदिर स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र पालक शंकरलाल सैनी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet