झुंझुनूं में रिमझिम बारिश के साथ गिरे ओले:नमी बढ़ने से ठंड तेज, तापमान में गिरावट की आशंका
झुंझुनूं में रिमझिम बारिश के साथ गिरे ओले:नमी बढ़ने से ठंड तेज, तापमान में गिरावट की आशंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्की बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। कुलोठ, मंडावा सहित आसपास के इलाकों में बदले मौसम का असर जनजीवन और खेती दोनों पर देखा गया।
अलसुबह बदला मौसम का मिजाज
मंगलवार तड़के से ही आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से सुबह के समय ठंड अधिक महसूस की गई।
कुलोठ और आसपास के इलाकों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां हल्की ओलावृष्टि हुई। छोटे आकार के ओले गिरने से खेतों और रास्तों पर सफेद कंकड़ जैसी परत नजर आई। ओलों का आकार भले छोटा रहा, लेकिन इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मंडावा और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश
पर्यटन नगरी मंडावा और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई। रिमझिम बारिश के चलते स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स और दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नमी बढ़ने से ठंड तेज महसूस हुई
बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। लोग एक बार फिर ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करते नजर आए।
तापमान में और गिरावट की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना है।
खेती पर असर
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह हल्की बारिश रबी फसलों जैसे गेहूं और सरसों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। हालांकि ओलावृष्टि के कारण कुछ किसानों की चिंता भी बढ़ी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2013538


