गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमाधोपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
38 किलोमीटर लंबी यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, युवाओं में दिखा जोश और जुनून
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमाधोपुर क्षेत्र में देशभक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब यहां विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। लगभग 38 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, ग्रामीणों और नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया।
हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा के संयोजक दिनेश चौधरी ने बताया कि तिरंगा यात्रा में 11 डीजे साउंड, लगभग 200 ट्रैक्टर व अन्य वाहन शामिल रहे। यात्रा में शामिल वाहनों को तिरंगे और देशभक्ति के संदेशों से सजाया गया था, जिससे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत अजीतगढ़ पुलिस थाना परिसर से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्रीमाधोपुर बाईपास स्थित निजी गार्डन तक पहुंची। पूरे मार्ग पर देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज बनी रही।
यात्रा का नेतृत्व डॉ. मोनिका मंगल यादव के सानिध्य में किया गया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस विशाल तिरंगा यात्रा ने गणतंत्र दिवस से पहले ही क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2011582


