[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठाठवाड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन एवं मूर्ति अनावरण समारोह 26 जनवरी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ठाठवाड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन एवं मूर्ति अनावरण समारोह 26 जनवरी को

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित अनेक नेता करेंगे शिरकत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम ठाठवाडी में 26 जनवरी सोमवार को पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के पिता स्व रामजीलाल यादव बोहरा की मूर्ति का अनावरण तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन समारोह दोपहर 11बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव होंगे। समारोह की अध्यक्षता खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर करेंगे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि हरियाणा सरकार के वन व पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, बहरोड़ विधायक जसवंत सिंह यादव, नागल चौधरी के पूर्व विधायक अभय सिंह यादव, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव आदि होंगे।समारोह में प्रातः 10 बजे से जयवीर भाटी एंड पार्टी के कलाकार सुरेंद्र भाटी, मन्नू तंवर, अंजू चौधरी, भारती चौधरी, नरेश नागर आदि कलाकार कार्यक्रम में सुन्दर प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। जो प्रातः 11बजे से दिन भर चलेगा जिसमें करीब दस हजार लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम संयोजक पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने बताया की इस प्राथमिक चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए उन्होंने अपनी स्वयं की खातेदारी जमीन सरकार को भेंट की थी। जिस पर राज्य सरकार ने यह शानदार भवन बनाया है। भवन के अंदर भवन निर्माता राजेंद्र सिंह यादव के पिता स्व रामजीलाल यादव बोहराजी की प्रतिमा भी लगाई गई है जिसका उद्घाटन भी 26 जनवरी को करवाया जाएगा। कार्यक्रम सह संयोजक अजय पाल यादव, धर्म प्रकाश यादव, विजयपाल यादव, मधुर यादव, त्रिभुवन यादव एवं ठाठवाड़ी सरपंच डॉ किशोरी लाल यादव राव ईश्वर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के समस्त सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद व हजारों की तादाद में महिलाएं पुरुष भाग लेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77