खेतड़ी में शीतलहर का कहर: ककराय जोहड़ में 20 बछड़ों की मौत, 11 बीमार बछड़ों का किया उपचार
खेतड़ी में शीतलहर का कहर: ककराय जोहड़ में 20 बछड़ों की मौत, 11 बीमार बछड़ों का किया उपचार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : मांदरी ग्राम पंचायत के गांव ककराय जोहड़ में शीतलहर के चलते 20–22 बछड़े मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता और दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर उपअधीक्षक जुल्फिकार अली तथा थानाधिकारी खेतड़ी मोहनलाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।मौके पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. शिव कुमार सैनी पशु चिकित्सकों की टीम के साथ पहुंचे। टीम द्वारा करीब 11 बीमार बछड़ों का उपचार किया गया। प्रारंभिक जांच में छोटे बछड़ों की खुले में बैठने के कारण शीतलहर से मौत होना बताया गया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत के सहयोग से जेसीबी की सहायता से मृत बछड़ों को जमीन में दफनाया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह कृष्णिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058140


