[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के 21 खिलाड़ियों ने जीते मेडल:7वीं राष्ट्रीय क्वान कीडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, गांव पहुंचने पर सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के 21 खिलाड़ियों ने जीते मेडल:7वीं राष्ट्रीय क्वान कीडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, गांव पहुंचने पर सम्मान

सिंघाना के 21 खिलाड़ियों ने जीते मेडल:7वीं राष्ट्रीय क्वान कीडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, गांव पहुंचने पर सम्मान

सिंघाना : सिंघाना के खिलाड़ियों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय क्वान कीडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सिंघाना की मार्शल आर्ट अकादमी के 21 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 21 पदक हासिल किए। गांव लौटने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने इन पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान किया।

कोच अभिषेक राजोरा ने बताया कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। इनमें अभिषेक कुमार, आयुष राजोरा, चारुल, हिमांशु, शुभम, हेमंत, प्रिया कुमारी कुमावत, दीपक कुमार भाटी, ऋषभ, जिया सैनी, हिमानी खोवाल और नमन भार्गव ने स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा, निकिता भार्गव और यशमिता ने रजत पदक हासिल किए, जबकि मानन भाटी, पवन सिंह शेखावत और यशराज बाजड़ ने कांस्य पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय कुमार पांडे थे, जबकि अध्यक्षता एडवोकेट जगदीश प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि विजय कुमार पांडे ने खिलाड़ियों को पूर्ण अनुशासन में रहते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवा परंपरागत खेलों से दूर होते जा रहे हैं, जो उनके लिए उचित नहीं है।

पांडे ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से देश के अनेक युवाओं ने अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया है, जिनसे प्रेरणा लेकर युवाओं को भी कठिन परिश्रम करना चाहिए। इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रधान हरिकृष्ण यादव, लक्ष्मीकांत वर्मा, अनिल कुमावत, विजेंद्र राजोरा, नरेश राजोरा, शीशराम, यश जांगिड़, रूपेश कुमावत, उम्मेद सिंह, विनय जांगिड़, विनोद जांगिड़, उत्तम जांगिड़, संतोष सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77