[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रूपलीसर राउमावि में कबड्डी मेट का लोकार्पण:विधायक ने की नए क्लास रूम और सीसी रोड बनवाने की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

रूपलीसर राउमावि में कबड्डी मेट का लोकार्पण:विधायक ने की नए क्लास रूम और सीसी रोड बनवाने की घोषणा

रूपलीसर राउमावि में कबड्डी मेट का लोकार्पण:विधायक ने की नए क्लास रूम और सीसी रोड बनवाने की घोषणा

सरदारशहर : राजकीय स्कूल रूपलीसर में कबड्डी खेल मेट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनिल शर्मा, सीबीईओ सुभाष सोनगरा, प्रधानाचार्य ईश्वरराम स्वामी, सरपंच श्यामलाल, एसएमसी अध्यक्ष तुलछाराम ढाका और मदनलाल सुथार ने सरस्वती पूजन के साथ किया।

इस दौरान विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें खेलकूद सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए और समाज, प्रदेश व देश का नाम रोशन करना चाहिए। विधायक शर्मा ने इस दौरान विद्यालय में एक नए क्लासरूम बनवाने और स्कूल के पास सीसी रोड के निर्माण की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर देहात अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, नगर अध्यक्ष महावीर माली, नेता उप प्रतिपक्ष ओमप्रकाश नाई, जितेंद्र कुमार स्वामी और मांगीलाल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62