[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सवाई माधोपुर में 17-गुना प्रॉफिट का झांसा देकर ठगी:फर्जी इन्वेस्टमेंट की स्कीम से जुड़े सबूत मिले; 2 हजार का इनामी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसवाईमाधोपुर

सवाई माधोपुर में 17-गुना प्रॉफिट का झांसा देकर ठगी:फर्जी इन्वेस्टमेंट की स्कीम से जुड़े सबूत मिले; 2 हजार का इनामी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर में 17-गुना प्रॉफिट का झांसा देकर ठगी:फर्जी इन्वेस्टमेंट की स्कीम से जुड़े सबूत मिले; 2 हजार का इनामी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर : सवाई माधोपुर की माउंट टाउन थाना पुलिस ने 2 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करमोदा गांव से फिरदोस खान (20) पुत्र आजाद खान उम्र निवासी करमोदा थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को डिटेन किया। इसके बाद आवश्यक अनुसंधान के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इन्वेस्टमेंट का झांसा देता था

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 मई को थाना मानटाउन पुलिस ने कलेक्ट्रेट के पीछे मैदान से इसरोज खान (20) उर्फ गोलू पुत्र नबौशेर खान निवासी शेषा थाना मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल बरामद किए गए थे, जिनमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए लोगों से ठगी करने के साक्ष्य मिले।

कहता रुपए 17 गुना हो जाएंगे

आरोपी की ओर से लोगों को रुपए 17 गुना करने का झांसा देकर निवेश करवाया जाता था। इसके बाद जीएसटी चार्ज, विड्रॉल चार्ज व कमीशन चार्ज के नाम पर लगातार राशि वसूली जाती थी और अंत में पीड़ितों को ब्लॉक कर दिया जाता था। इस पूरे फर्जीवाड़े में आरोपी की ओर से फर्जी सिम कार्ड का उपयोग किया जाता था। जांच के दौरान सामने आया कि ठगी की गई राशि जिस खाते में ट्रांसफर की जाती थी, वह खाता फिरदोस खान के नाम था।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिस पर कोर्ट से 37 पुलिस एक्ट के तहत वारंट जारी किया गया और जिला पुलिस ने 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने वांछित आरोपी फिरदोस खान को करमोदा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77